केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सिहौली चौराहे के समीप बुधवार को हुई अचानक तेज आंधी व बारिश से पुराना नीम का पेड़ पास लगे हाई टेंशन व ट्रांसफार्मर पर जा गिरा जिससे केराकत थानागद्दी जलालपुर मार्ग पूरी तरह से आवागमन बाधित हो गया।
हालांकि तेज आंधी के दौरान ही विद्युत बाधित थी नहीं तो बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर लकड़हारों की मदद से गिरे हुए पेड़ को काटकर आवागमन को सुचारू रूप से चालू कराया गया। इस दौरान लगभग एक घंटा आवागमन बाधित रहा और सड़क पर गाड़ियों की लम्बी कतारें लग गई।
.jpg)












