Jaunpur News: मण्डलीय शिक्षा निदेशक के निर्देशन में जौनपुर में हुई बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: मण्डलीय शिक्षा निदेशक के निर्देशन में जौनपुर में हुई बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा


नामांकन व गुणवत्ता सुधार पर विशेष जोर


अजय पाण्डेय

जौनपुर। मण्डलीय शिक्षा निदेशक (बेसिक) वाराणसी मंडल के निर्देशन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की गयी। बैठक की अध्यक्षता सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) श्री हेमंत राव ने किया।

बैठक में विभागीय योजनाओं की गहन समीक्षा करते हुये श्री राव ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि स्कूल चलो अभियान के तहत शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जाय तथा ड्रॉप आउट बच्चों की पहचान कर उन्हें पुनः विद्यालय से जोड़ा जाय। निपुण भारत अभियान के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिये शिक्षण गुणवत्ता में सुधार, आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

उन्होंने विद्यालयों में छात्रों की नियमित उपस्थिति बढ़ाने, स्मार्ट क्लास एवं आईसीटी लैब का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने तथा मध्याह्न भोजन (एमडीएम) की गुणवत्ता पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिये। साथ ही डीबीटी योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के नियमित एवं सघन निरीक्षण पर भी विशेष बल दिया गया।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने भरोसा दिलाया कि सभी निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा तथा जनपद में शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिये प्रभावी कदम उठाये जायेंगे। बैठक में जनपद के समस्त जिला समन्वयक, खंड शिक्षा अधिकारी, एसआरजी, पटल सहायक एवं प्रथम संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

adsads

ads

ads

ads

ads



ads

ads

ads

ads

ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!