Jaunpur News: बजरंग दल ने निकाली भव्य शोभायात्रा, नगर हुआ हनुमानमय, उमड़ा जनसैलाब

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: बजरंग दल ने निकाली भव्य शोभायात्रा, नगर हुआ हनुमानमय, उमड़ा जनसैलाब


शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर में बजरंग दल द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा हनुमानगढ़ी सरकार लक्ष्मी नारायण वाटिका से बजरंग दल के नगर संयोजक हर्ष अग्रहरी के नेतृत्व में निकला। शोभायात्रा निकलकर कोतवाली मार्ग, कोतवाली चौक, रामलीला भवन, चूड़ी मोहल्ला, घास मंडी चौक, सर्राफा गली, डाकखाना तिराहा होते हुए जेसीज चौक, रोडवेज और तहसील गेट मार्ग से गुजरते हुए योगीनाथ तिराहा पर पहुंच समाप्त हुआ।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने हनुमान की आरती उतारी और पुष्प वर्षा कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। "जय हनुमान" और “जय श्री राम” के जयघोष से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा। विभिन्न स्थानों पर लोगों ने प्रसाद वितरण भी किया। स्थान स्थान पर महिलाओं ने जहां पुष्प वर्षा किया, वहीं बजरंग बली की आरती उतारा। जन समुदाय में यात्रा को लेकर अभुतपूर्व उत्साह दिखा। नर-नारी, बुजुर्ग-युवा समेत सभी में गजब का उत्साह दिखा।

यात्रा मार्ग पर दर्जनों स्थानों पर लोगों ने जलपान भोजन पेज पदार्थ की व्यवस्था कर रखी थी। पूरे मार्ग भर भजन कीर्तन होता रहा। हनुमान जी की झांकी आकर्षक का केंद्र रहा। यात्रा के आगे आगे धर्म ध्वजा और घोड़े चलते रहे। डीजे की धुन पर भक्ति के सागर में डूबे भक्त झुमते नाचते रहे। वहीं संयोजक हर्ष अग्रहरि ने कहा कि ऐसे आयोजन से समाज में धार्मिक, सांस्कृतिक, राष्ट्रवाद की भावना का संचार होता है।

सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान व प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह मय फोर्स मौजूद रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिन्दू परिषद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, पुरातन छात्र परिषद समेत तमाम दुर्गा पूजा समितियों सामाजिक सांस्कृतिक धार्मिक संस्थाओं का अभूतपूर्व सहयोग रहा।

इस अवसर पर जिला सह संयोजक एवं भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के क्षेमेन्द्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद प्रदेश महासचिव भारतीय वैश्य चेतन महासभा विजय अग्रहरी, विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री सुनील मौर्य, प्रांत मिलन प्रमुख आशुतोष सिंह, जिला संयोजक गणेश मोदनवाल, जिला सह संयोजक शिवम अग्रहरि, जिला सुरक्षा प्रमुख राहुल बाबा, नगर अध्यक्ष अजय सेठ, नगर मंत्री काशीनाथ, प्रशांत अग्रहरि, रौनक अग्रहरि, उत्सव अग्रहरि, शुभम, साहिल, आयुष, दीपक कुमार, वेद प्रकाश जायसवाल, वासु अग्रहरि, निखिल, हर्षवर्धन सिंह, प्रियम अग्रहरि सहित तमाम हनुमान भक्त मौजूद रहे।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!