केएस यादव
जौनपुर। सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही आर.आर. मिशन कॉलेज में खुशी की लहर दौड़ गई है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा के दम पर न केवल संस्थान का, बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। विद्यालय के शानदार परीक्षा परिणाम में कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी योग्यता को साबित किया है। मुख्य रूप से अंकुश राम प्रसाद गिरि ने 95% अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह खुशी सिंह ने 93% के साथ द्वितीय, अंशिका मोदनवाल ने 92.2% के साथ तृमीय एवं पल्लवी मौर्या ने 91.8% अंकों के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर अकाउंटेंट शिवम उपाध्याय, अकाउंटेंट जे.पी. मौर्या, राहुल यादव सहित विद्यालय के समस्त टीचिंग स्टाफ उपस्थित रहे जिन्होंने खुशी जाहिर करते हुए सभी छात्रों को उनके भविष्य के लक्ष्यों के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रबन्धक, प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने दी बधाई
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन सदाकांत शुक्ला और मैनेजर शिवकांत शुक्ला ने सभी सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई दी। साथ ही कहा कि यह सफलता छात्रों के अनुशासन और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का परिणाम है। वहीं प्रिंसिपल अखिलेश पांडेय ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा, "हमारे छात्रों ने विपरीत परिस्थितियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय प्रशासन उनके सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।"
.jpg)














