jaunpur news: जनसुनवाई कक्ष में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना सम्बन्धित हुई बैठक

Aap Ki Ummid
follow us

 

jaunpur news: जनसुनवाई कक्ष में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना सम्बन्धित हुई बैठक

तेजस टूडे ब्यूरो

जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के संबंध में बैठक हुई जहां उन्होंने ग्रामीण जनता के लिए परिवहन सुविधा और स्वरोजगार के अवसर क उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2026 के संबंध में जानकारी लेते हुए आवेदित मार्ग के संदर्भ में उपस्थित बस संचालकों से संवाद करते हुए अपना अनुमोदन दिया। योजना अंतर्गत प्रदेश के प्रत्येक ग्राम पंचायत को सुगम एवं सस्ती परिवहन सेवा से जोड़ने के लिए योजना में वाहन लगाकर स्वरोजगार का अवसर प्राप्त करने एवं ग्रामीण विकास में भागीदार बनने के अवसर दिए जा रहे हैं जिसके अंतर्गत परमिट, मार्ग फेरे, समय का निर्धारण, संचालन इत्यादि के संदर्भ में विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, एआरएम रोडवेज ममता चौबे, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सत्येंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

adsads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!