jaunpur news: प्राथमिक विद्यालय बहरिया का पूरा ने निकाली रैली

Aap Ki Ummid
follow us

 

jaunpur news: प्राथमिक विद्यालय बहरिया का पूरा ने निकाली रैली

तेजस टूडे सं.

अतुल राय/दिलीप कुमार

जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्रामसभा कुसिया के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय बहरिया का पूरा के शिक्षकों द्वारा स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों द्वारा रैली निकलवाकर अभिभावकों को जागरूक किया गया। साथ ही कहा कि वह समय पर अपने बच्चों का प्रवेश करवा सकें। प्रधानाध्यापक पवन सिंह ने बताया कि विद्यालय कि प्रत्येक कक्षाएं आधुनिक सुविधाओं से युक्त हैं। हमारे समस्त सहायक अध्यापकगण बच्चों को मेहनत और लगन के साथ पठन-पाठन का कार्य करते हैं। उन्होंने अभिभावकों से निवेदन भी किया कि आप सभी बिना हिचक के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को पढ़ने के लिए भेजिए और शिक्षकों पर भरोसा रखिए। रैली में सौरभ पटेल सहायक अध्यापक, प्रियंका सिंह सहायक अध्यापक, रोहित श्रीवास्तव सहायक अध्यापक, सरोज सिंह सहायक अध्यापक सति विद्यालय परिवार के समस्त छात्र—छात्राएं शामिल रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!