Jaunpur News: रामपुर में हुआ दर्दनाक हादसा, मुम्बई के लिये निकले युवक की हुई मौत

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: रामपुर में हुआ दर्दनाक हादसा, मुम्बई के लिये निकले युवक की हुई मौत


रामपुर, जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 8 के ग्राम खेमपुर निवासी अजय ओझा पुत्र अंबिका ओझा की शनिवार सुबह सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अजय मुम्बई जाने की तैयारी में थे। शनिवार की सुबह वह टिकट लेने भदोही रेलवे स्टेशन के लिये घर से निकले थे कि रास्ते में पचवल हाईवे के पास तेज रफ्तार वाहन से जोरदार टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही उनकी मौत हो गयी।

हादसे की बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर आस—पास के लोग मौके पर पहुंचे जिन्होंने घटना की सूचना रामपुर पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया जहां परिजनों का रो—रो कर बुरा हाल है।

इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि इस मामले में तहरीर प्राप्त हो चुकी है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। जांच के बाद दोषी के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। वहीं आये दिन हो रहे हादसों को लेकर स्थानीय लोगों ने हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग किया है, ताकि भविष्य में ऐसी घटना पर रोक लगायी जा सके।

adsads



ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!