Jaunpur News: हाईस्कूल में वर्षा यादव एवं इण्टरमीडिएट में अंशिका यादव बनीं स्कूल टॉपर

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: हाईस्कूल में वर्षा यादव एवं इण्टरमीडिएट में अंशिका यादव बनीं स्कूल टॉपर


प्रबन्धक सहित शिक्षकों ने सभी सफल बच्चों को दी बधाई


केएस यादव

जफराबाद, जौनपुर। सिरकोनी क्षेत्र के सरस्वती निकेतन इण्टर कॉलेज ने बोर्ड परीक्षा 2026 में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुये अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का लोहा मनवाया है। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय प्रशासन द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं की सूची जारी की गई जिसमें छात्राओं का दबदबा है।

विद्यालय के इस उत्कृष्ट परिणाम पर प्रबन्धक नन्द लाल यादव एवं प्रधानाचार्य दिनेश यादव ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। साथ ही कहा, "यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।" इस उपलब्धि से पूरे सिरकोनी क्षेत्र में खुशी का माहौल है। मेधावियों के घरों पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है और क्षेत्र में विद्यालय की इस सफलता की सराहना हो रही है।




हाईस्कूल: वर्षा यादव ने किया टॉप

हाईस्कूल में वर्षा यादव ने 91% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। अन्य प्रमुख स्थान इस प्रकार रहे— गुड़िया यादव 89%, अनामिका सिंह 88%, आंचल चौहान 88%, श्वेता यादव 84% हैं।



इण्टरमीडिएट: अंशिका यादव ने मारी बाजी

इण्टरमीडिएट में अंशिका यादव ने 86% अंक हासिल कर विद्यालय में टॉप किया। टॉप 5 की सूची इस प्रकार है— आंशी यादव 84%, आदित्य यादव 84%, अंशिका 82%, साक्षी यादव 81% हैं।

adsads

ads



ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!