Jaunpur News: गेहूं मड़ाई के दौरान थ्रेसर में फंसी महिला की हुई मौत

Aap Ki Ummid
follow us


सौरभ सिंह

सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बभनौली गांव में सोमवार को गेहूं की मड़ाई के दौरान थ्रेसर में फंसकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। स्वजनों की सूचना पर पुलिस ने शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी 43 वर्षीया पुष्पा देवी दोपहर में घर के पास ही अपने गेहूं की मड़ाई ट्रैक्टर से कर रही थी। मड़ाई के दौरान अंतिम समय में बचे हुए गेहूं की फसल को थ्रेसर में डालने गई तो उसी समय उसकी साड़ी के साथ सिर के बाल पुल्लि में फंस गई। 

जब तक लोग समझकर ट्रैक्टर को बंद करते तब तक महिला बुरी तरह चपेट में आ गई मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। महिला के पति के पति का कई वर्षों पहले निधन हो चुका है। मां की मृत्यु दो पुत्र व एक पुत्री अनाथ हो गए। उनके पिता की कई वर्ष पहले निधन हो चुका है। इस बाबत पूछे जाने पर थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!