Jaunpur News: पंचायत भवनों पर सचिवों के न बैठने पर भेजी जायेगी रिपोर्ट: कृष्णमोहन

Aap Ki Ummid
follow us

सचिवों के साथ बीडीओ ने की समीक्षा बैठक

अधूरे कार्यों को ससमय पूर्ण कराने का दिया निर्देश

राजेश पाल

धर्मापुर, जौनपुर। स्थानीय ब्लॉक सभागार में बुधवार को बीडीओ कृष्ण मोहन यादव ने ग्राम सचिवों के साथ समीक्षा बैठक किया। बैठक में बीडीओ ने सभी सचिवों को उनके ग्राम पंचायतों में रोस्टर द्वारा पंचायत भवन पर न बैठने पर कड़ी नाराजगी जताई गई। बीडीओ ने जारी रोस्टर द्वारा गावों में बने पंचायत भवनों पर बैठकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने का निर्देश दिया। दोपहर साढ़े 3 बजे शुरू हुई समीक्षा बैठक में श्री यादव ने कहा कि समस्त सचिव अपने नियुक्त ग्राम पंचायत में रोस्टर के द्वारा समय निकालकर हर हाल में पंचायत भवन पर बैठकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुने और उनका निस्तारण करें, ताकि ग्रामीण ब्लॉक पर चक्कर न लगाएं।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि हालही में किरतापुर गांव के सचिव अरविंद चौहान को महीनों से पंचायत भवन पर न बैठने की लापरवाही पर जिला विकास अधिकारी द्वारा निलंबित कर दिया गया है। जिस भी गांव में नियुक्त सफाई कर्मियों द्वारा सफाई व्यवस्था सही ढंग से नहीं की जा रही है, उसका भी रोस्टर के हिसाब से एडीओ पंचायत निरीक्षण करें और लापरवाही बरतने वाले सफाई कर्मियों की सूची बनाकर रिपोर्ट दें। समीक्षा। इस दौरान बीडीओ ने किसानों से भूसा दान करने के लिए प्रेरित करने के लिए भी कहा।

इस अवसर पर एडीओ आईएसबी राकेश रोशन, एडीओ पंचायत राजेश यादव, सचिव रामकृष्ण पाल, अरविंद यादव, विपिन राय, अखिलेश कुमार, स्वतंत्र मौर्य, मनीष चंद्र सहित तमाम लोग मौजूद रहे।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!