jaunpur news: विषाक्त पदार्थ का सेवन करके युवती ने उठाया आत्मघाती कदम

Aap Ki Ummid
follow us

 

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के समोधपुर गांव में बुधवार को 20 वर्षीय युवती द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन करने का मामला सामने आया है। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी आंचल (20) पुत्री राजेश चौरसिया ने घर पर आत्महत्या के उद्देश्य से जहरीला पदार्थ खा लिया। बताया जा रहा है कि उक्त विषाक्त पदार्थ युवती द्वारा ऑनलाइन मंगाया गया था। घटना के समय घर पर उसकी मां ही मौजूद थी। अचानक तबीयत बिगड़ने पर मां ने आनन-फानन में उसे स्थानीय सीएचसी पहुंचाया।चिकित्सकों के अनुसार प्राथमिक उपचार के बाद युवती की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना को लेकर क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की चर्चाएं हो रही हैं।

adsads

ads

ads

ads

ads

ads



ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!