जौनपुर। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने जनपदवासियों को अवगत कराया कि वर्तमान में जनपद के बाजारों में मच्छरों से बचाव हेतु अगरबत्ती, क्वायल एवं लिक्विड के रूप में उत्पादों का क्रय एवं विक्रय किया जा रहा है। इसमें कुछ उत्पादों में अपंजीकृत कीटनाशक रसायन डाइमफ्लुथ्रिन एवं मेपरफ्लुथ्रिन का प्रयोग किया जा रहा है जो बाजार में स्लीप वेल एवं कम्फर्ट ब्रांड के नाम से प्रचलन में है जो हमारे शरीर एवं स्वास्थ्य दोनों के लिए हानिकारक है। उन्होंने सभी को इस पत्र के माध्यम से जागरुक किया कि ऐसे उत्पादों का क्रय एवं विक्रय कदापि न करें। कहीं ऐसे उत्पादों का क्रय—विक्रय करते हुए कोई व्यक्ति या विक्रेता आपके संज्ञान में आता है तो इसकी सूचना तत्काल कार्यालय जिला कृषि रक्षा अधिकारी को या मो.नं. 9919225900 पर सूचित करें।
.jpg)









