जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में राष्ट्रीय राजमार्गो जौनपुर- आजमगढ़ मार्ग, वाराणसी-जौनपुर-सुल्तानपुर मार्ग, जौनपुर-रामपुर-भदोही मार्ग पर कट्स तथा लिंक मार्ग पर साइनेज बोर्ड, रिफलेक्टर व स्पीड ब्रेकर लगाने, एंबुलेंस, पेट्रोलिंग कार की संख्या बढ़ाने की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि लोगो को इसके प्रति जागरूक भी किया जाए। बैठक में ब्लैक स्पॉट्स चिन्हांकन,सड़क सुरक्षा को लेकर प्रवर्तन की कार्यवाही करने एवं सड़क सुरक्षा को लेकर कैंप लगाकर लोगो, वाहन चालकों तथा स्कूलों में बच्चों इसके प्रति जागरूक करने का निर्देश देने के साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को तत्काल चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने हेतु एंबुलेंस, उपकरण की व्यवस्था के भी निर्देश दिए। बैठक में सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
.jpg)











