Jaunpur News: नारायण पब्लिक स्कूल में सम्मानित किये गये मेधावी बच्चे

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: नारायण पब्लिक स्कूल में सम्मानित किये गये मेधावी बच्चे


सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मानशाहपुर में स्थित नारायण पब्लिक स्कूल में सोमवार को आयोजित शिक्षा उन्नयन संगोष्ठी में मेधावी छात्रों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।

इस मौके पर विद्यालय के प्रबन्धक राज नारायण सिंह ने मेधावियों को जीवन में ऊंची उड़ान के लिये जोश भरा। साथ ही कहा कि कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। ऐसे आयोजनों से छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने के साथ ही उनका मनोबल बढ़ाना है। उन्होंने विद्यालय में सर्वश्रेष्ठ अंक पाने वाली छात्रा साक्षी पटेल, वंशिका, अदिप्री, सावनी यादव व श्रेया को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

वहीं प्रधानाचार्य सविता सिंह ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। कार्यक्र का संचालन शिक्षक रणवीर सिंह ने किया। इस अवसर पर श्रुति सिंह, गौतम मुनि मिश्रा, अरुण पटेल, आदित्य सिंह, विवेक पाठक, आशुतोष राय, प्रिया सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

adsads

ads

ads

ads

ads

ads



ads

ads

ads

ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!