Jaunpur News: मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान, विद्यालय ने बढ़ाया उत्साह

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान, विद्यालय ने बढ़ाया उत्साह


खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के शाहापुर स्थित यशोदा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। विद्यालय परिसर में कार्यक्रम हुआ जहां विद्यार्थियों की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया गया।

कक्षा 10 के परिणामों में शेर बहादुर बिन्द ने 79.83% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं गोलू बिन्द 79.33% अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहे। तृतीय स्थान पर शुभम गुप्ता एवं फूलसबेरा बिन्द ने 72% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इसी क्रम में कक्षा 12 के परिणामों में शिक्षा बिन्द ने 74% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दीपा बिन्द 73% अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहीं जबकि तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्रा ने 69% अंक हासिल किये।

विद्यालय के प्रबंधक डॉ. गजेन्द्र पाण्डेय एवं प्रधानाचार्या रंजना पाण्डेय ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। साथ ही कहा कि विद्यालय परिवार विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव तत्पर है और भविष्य में भी हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। संस्था क्षेत्र में घर-घर शिक्षा पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है। इस अवसर पर शिक्षक प्रवीण सिंह, राम उजागिर यादव, शीतबसंत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

adsads



ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!