jaunpur news: सामाजिक पुरोधा रामाश्चर्य जी के श्रद्धांजलि स्मृति में पुस्तक का हुआ विमोचन

Aap Ki Ummid
follow us

 

jaunpur news:  सामाजिक पुरोधा रामाश्चर्य जी के श्रद्धांजलि स्मृति में पुस्तक का हुआ विमोचन


अर्जक संघ के माध्यम से सामाजिक जागरूकता और समता की अलख जगाने वाले योद्धा को जनप्रतिनिधियों ने किया नमन


राकेश शर्मा

बदलापुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के घनश्यामपुर देवरामपुर गाँव में रविवार को सामाजिक पुरोधा एवं समाज सुधारक दिवंगत रामाश्चर्य यादव की स्मृति में भव्य एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

सभा में मुख्य अतिथि सांसद बाबू सिंह कुशवाहा तथा विशिष्ट अतिथि विधायक लकी यादव सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने दिवंगत रामाश्चर्य यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ।

वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत रामाश्चर्य यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके सामाजिक योगदान को अविस्मरणीय बताया। इसके उपरांत वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि रामाश्चर्य यादव केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा थे, जिन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों, अंधविश्वास और भेदभाव के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया।

दिवंगत रामाश्चर्य जी की स्मृति में उनके पुत्र डॉ. कृष्णकांत यादव द्वारा लिखी गई पुस्तक "सामाजिक परिवर्तन के पुरोधा रामाश्चर्य यादव" का विधिवत विमोचन भी हुआ। अतिथियों ने कहा कि यह पुस्तक उनके जीवन, संघर्ष और सामाजिक योगदान का जीवंत दस्तावेज है जो आने वाली पीढ़ियों को समाज सुधार के लिए प्रेरित करेगा।

सांसद श्री कुशवाहा ने कहा कि रामाश्चर्य जी ने अर्जक संघ के माध्यम से समाज में समता, न्याय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण कार्य किया। उन्होंने शिक्षा और जागरूकता को समाज परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम बताया। वहीं विधायक लकी यादव ने कहा कि ऐसे समाज सुधारकों का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। रामाश्चर्य यादव ने बिना किसी स्वार्थ के समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए संघर्ष किया और सामाजिक एकता को प्राथमिकता दी।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव, पूर्व विधायक राज नरायन बिन्द, पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव, सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, विधानसभा अध्यक्ष रामजतन यादव, डॉ. अशोक यादव, पूर्व प्रधान कैराडीह अरुण कुमार, प्रो. राकेश यादव, प्रो. लालमणि प्रजापति, इं. राम सहाय यादव, संजय यादव, रमापति यादव ब्लॉक प्रमुख महराजगंज, जिला पंचायत सदस्य रामनोरथ यादव गाटर, महेंद्र प्रताप यादव पूर्व अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ सुल्तानपुर आदि उपस्थित रहे। अन्त में आयोजक चन्द्रकान्त यादव ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया जबकि संचालन डॉ. कृष्णकांत यादव ने किया।

adsads

ads

ads

ads

ads

ads

ads



ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!