Jaunpur News: समाज सुधारक एवं संविधान के शिल्पी थे बाबा साहेबः डा. रमेश यादव

Aap Ki Ummid
follow us


अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर हुये विविध कार्यक्रम

तेजस टूडे सं.

अजय विश्वकर्मा

सिद्दीकपुर, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर विभिन्न शैक्षणिक प्रतियोगिताओ का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ। विवि परिसर के विभिन्न विभागों एवं संख्या के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

इस मौके पर रज्जू भैया संस्थान में पोस्टर प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और डॉ. अंबेडकर के जीवन, विचारों एवं उनके सामाजिक योगदान को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया। इन प्रतियोगिताओ में सफल प्रतिभागियों को डॉ अम्बेडकर की जन्म जयंती पर 14 अप्रैल को आयोजित मुख्य कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जायेगा।

इस दौरान मुख्य वक्ता विधि संकाय टीडी कॉलेज के रमेश चंद्र यादव ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर महान समाज सुधारक, विधिवेत्ता और भारतीय संविधान के शिल्पकार थे। उनका जीवन दर्शन समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांतों पर आधारित था। उन्होंने समाज में व्याप्त जातिगत भेदभाव और अस्पृश्यता के खिलाफ संघर्ष करते हुए दलितों, वंचितों और कमजोर वर्गों को अधिकार दिलाने का कार्य किया।

अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो प्रमोद यादव ने कहा कि डॉ अम्बेडकर ने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम माना। श्रमिकों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा में भी उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा। उनके विचार आज भी एक न्यायपूर्ण, समतामूलक और लोकतांत्रिक समाज के निर्माण के लिए प्रेरणा प्रदान करते हैं। सभी कार्यक्रमों का संचालन डॉ नितेश जायसवाल ने किया। इस अवसर पर डॉ जाह्नवी श्रीवास्तव, डॉ सुनील कुमार, डॉ सुशील कुमार, डॉ रामांशु सिंह, सौरभ सिंह, डॉ दिनेश सिंह, डॉ मंगला यादव सहित तमाम छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!