Jaunpur News: प्रधान संघ ने विधायक के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Aap Ki Ummid
follow us

 

Jaunpur News: प्रधान संघ ने विधायक के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन


ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने की मांग


डा. प्रदीप दूबे

सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के प्रधान संघ ने ग्राम पंचायतों के संचालन को लेकर महत्वपूर्ण मांग उठाई है। प्रधान संघ अध्यक्ष राम प्रकाश दूबे के नेतृत्व में कई ग्राम प्रधानों का प्रतिनिधिमंडल क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह से मिला और उनके माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि प्रदेश के ग्राम प्रधानों का वर्तमान कार्यकाल आगामी 26 मई को समाप्त हो रहा है जबकि मौजूदा परिस्थितियों में समय से पंचायत चुनाव कराना संभव प्रतीत नहीं हो रहा है। ऐसी स्थिति में यदि चुनाव प्रक्रिया में विलंब होता है तो ग्राम पंचायतों के सुचारू संचालन में बाधा उत्पन्न हो सकती है। प्रधान संघ ने मांग किया कि चुनाव में देरी की स्थिति में वर्तमान प्रधानों को ही प्रशासक के रूप में नियुक्त किया जाय या अन्य राज्यों की तर्ज पर उनका कार्यकाल बढ़ाया जाय। उनका कहना है कि ग्राम पंचायत ग्रामीण प्रशासन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है और प्रधान के अभाव में जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में गंभीर दिक्कतें आ सकती हैं।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मांग किया कि ग्रामीण हितों को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लिया जाय जिससे पंचायत स्तर पर विकास कार्य और योजनाओं का संचालन प्रभावित न हो। इस अवसर पर ग्राम प्रधान विजय सिंह, प्रवीण सिंह, राम सकल वर्मा, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, बलराम बिन्द, आशा सोनकर, दिनेश कुमार, मोनू पाण्डेय, राधिका दूबे, यशवन्त यादव, संजय सिंह, सन्तोष, स्वतन्त्र सिंह, अजय चौधरी, अमरजीत यादव सहित तमाम प्रधान मौजूद रहे।

adsads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads



ads

ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!