Jaunpur News: विवा ब्यूटी पार्लर का लकी ड्रा सम्पन्न

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: विवा ब्यूटी पार्लर का लकी ड्रा सम्पन्न


प्रथम पुरस्कार त्रिवेणी अलमीरा अरीजा बानो व द्वितीय पुरस्कार वाशिंग मशीन अलीशा ने पाया


शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। विवा ब्यूटी पार्लर बैंकर्स प्लाजा सुतहट्टी चौराहा द्वारा ब्यूटी पार्लर के क्षेत्र में पहली बार अपने कस्टमर्स के लिए विभिन्न श्रेणियों में कई तरह के पचासों पुरस्कार रखे गये थे। इस पुरस्कार का लकी ड्रा पूरी पारदर्शिता के साथ प्रतिष्ठान में सुंदर कांड के पाठ के उपरांत किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि डा. अंजना सिंह प्रदेश अध्यक्ष भगवा वाहिनी महिला प्रकोष्ठ, विशिष्ट अतिथि प्रीति गुप्ता अध्यक्ष सखी वेलफेयर फाउंडेशन व सरला माहेश्वरी अध्यक्ष जेसीआई चेतना का स्वागत शकुंतला बैंकर, रेनू बैंकर व शिल्पा बैंकर ने माल्यार्पण के पश्चात स्मृति चिन्ह भेंट करके किया।

इस मौके पर सर्वप्रथम 1000 से ऊपर के पार्लर वर्क के कूपन का ड्रा किया गया जिसमें प्रथम पुरस्कार त्रिवेणी अलमारी अरीजा जी बलुआ घाट, द्वितीय पुरस्कार वाशिंग मशीन अलीशा जी गल्ला मंडी एवं तृतीय पुरस्कार कूलर की विजेता हेमलता जी सदर हॉस्पिटल, मासूमा किन्नर एवं पार्वती जी रहीं। चतुर्थ पुरस्कार के रूप में 4 लोगों को मिक्सी एवं पंचम पुरस्कार में 15 लोगों को आयरन प्रेस दिया गया।

1000 से कम के पार्लर वर्क के लकी ड्रा में प्रथम पुरस्कार 3 हजार द्वितीय पुरस्कार दो लोगों के लिए दो—दो हजार, तृतीय पुरस्कार 3 लोगों को एक—एक हजार एवं चतुर्थ पुरस्कार 500 के लिए 10 लोगों के नाम की पर्ची निकली गयी। 100 से कम के पार्लर वर्क के लकी ड्रा में 20 लोगों का नाम निकाला गया। प्रत्येक विजेता को 200 का फ्री पार्लर सर्विस का कूपन दिया गया।

इस दौरान मुख्य अतिथि डा. अंजना सिंह ने कहा कि पार्लर के क्षेत्र में यह एक नई पहल विवा ब्यूटी पार्लर द्वारा अपने कस्टमर के लिए किया गया है। विशिष्ट अतिथि प्रीति गुप्ता ने कहा कि मैं स्वयं पहले पार्लर वर्क के लिए वाराणसी जाती थी लेकिन पिछले कई सालों से मैं विवा पार्लर से ही पार्लर की सेवाओं को लेती हूं। कार्यक्रम का संचालन प्रतिष्ठान के MD अरविंद बैंकर ने किया। परिवार की मुखिया विजयलक्ष्मी बैंकर ने उपस्थित सभी लोगों का स्वागत किया तो प्रबंधक शकुंतला बैंकर ने सभी को धन्यवाद दिया।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!