विद्युत आपूर्ति रही बाधित
चौकियां धाम, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में बुधवार अपरान्ह करीब 4 बजे आई तेज आंधी पानी में कई पेड़ विद्युत पोल मकान छप्पर गिरने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। जानकारी के अनुसार रामदासपुर नेवादा में स्थित एक मकान के बरामदे में लगा सीमेंट का छप्पर तेज आंधी पानी टूटकर गिर गया छप्पर के नीचे बैठे परिवार की 3 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
वहीं शीतला चौकियां धाम मंदिर के गेट नंबर 2 पर छत पर ईंट से लगे टीनशेड गिरने से नीचे बैठी वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं बड़ागर स्कूल के पास चौकियां बाईपास सोनकर बस्ती के मुख्य मार्ग पर लगा 11000 केवी वोल्ट का विद्युत पोल मार्ग के बीचोबीच गिर गया जिससे आवागमन बाधित हो गया। बड़ागर चौराहे पर नगर पालिका परिषद द्वारा लगाए गए बड़े ग्लो साइन बोर्ड तेज आंधी पानी में धराशाई हो गए। शीतला चौकियां धाम जिओ टावर के पास 2 लगे विद्युत पोल भी इस आंधी पानी में गिरे पड़े हुए हैं।
.jpg)












