Jaunpur News: बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र—छात्राओं को किया गया सम्मानित

Aap Ki Ummid
follow us


Jaunpur News: बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र—छात्राओं को किया गया सम्मानित


विपिन तिवारी

गौराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित सरस्वती शिशु मन्दिर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा में सम्मान सहित उत्तीर्ण भैया—बहनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी मछलीशहर के जिलाध्यक्ष डा. अजय सिंह, कार्यक्रम अध्यक्ष अवकाशप्राप्त शिक्षक कैलाशनाथ सिंह सहित अनेक बंधुओं ने भैया—बहनों सहित उनके आचार्य जी को सम्मानित किया।

हाईस्कूल की परीक्षा में महान वैष्णवी 91% तथा इंटर में रिया यादव 85% अंक प्राप्त करके विद्यालय में प्रथम स्थान पर रहे। 10वीं शौर्य गुप्ता, अंश यादव, इशिका पाल, ईशा विश्वकर्मा, आदित्य विश्वकर्मा, आदित्य सिंह, कृषिका दुबे, आयुषी जायसवाल, तेजस सिंह, कृष्णा सिंह, रोशनी मौर्या, अंशिका जायसवाल, अंशिका सोनी, आकांक्षा तथा 12वीं के बाद खुशी मौर्य, आदित्य, आशीष यादव, दीक्षा सोनकर, व्युटी सिंह, नलिनी सिंह सहित सम्मान सहित उत्तीर्ण 60 भैया—बहनों एवं उनके आचार्य जी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रणविजय सिंह, अजीत सोनकर, सभापति, धर्मेंद्र प्रसाद जायसवाल, राकेश विश्वकर्मा, डा. अरविंद, अमित चौबे सहित अनेक गणमान्य बंधु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने कहा कि सतत प्रयास करने पर सफलता अच्छी मिलती है, इसलिए जो भैया—बहन अच्छे अंक नहीं प्राप्त किए हैं, उन्हें आज से ही सतत प्रयास करना चाहिए।मुझे विश्वास है कि आगे उन्हें अच्छी सफलता मिलेगी। सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षा के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास का प्रयास किया जाता है, इसलिए आप सभी भैया—बहन बहुत भाग्यशाली हैं जो सरस्वती शिशु मंदिर में अध्ययन करते हैं। अतिथियों का परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश जी ने कराया। अध्यक्ष के रूप में आशीर्वचन कैलाशनाथ सिंह ने प्रदान किया।

adsads

ads

ads

ads

ads

ads



ads

ads

ads

ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!