Jaunpur News: आह्वान पर भूसा दान कर रहे जौनपुरवासी

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: आह्वान पर भूसा दान कर रहे जौनपुरवासी



जौनपुर। जनपद में पशुओं के लिए चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे भूसा दान अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। जिलाधिकारी के आह्वान पर जनपद के नागरिक, किसान एवं सामाजिक संगठन आगे आकर भूसा दान कर रहे हैं जिससे जरूरतमंद पशुपालकों को राहत मिल रही है।

इसी क्रम में हरिओम राइस मिल करौरा के प्रोपराइटर योगेश सिंह ने गौशाला देवकली में 25 कुन्तल भूसा दान किया। जनपद में अब तक विभिन्न गौ-शालाओं में 5788 कुन्तल भूसा दान के माध्यम से प्राप्त किया जा चुका है। सर्वाधिक भूसा दान मुफ्तीगंज से प्राप्त किया जा चुका है। यद्पि शासन द्वारा पशुओं के लिए पर्याप्त चारे की व्यवस्था की जा रही है, तथापि जिलाधिकारी ने सभी से अपील किया कि निराश्रित पशुओं के प्रति सेवा भाव, दान भाव के दृष्टिगत भूसा दान करें। भूसा दानदाता को सम्मानित भी किया जायेगा।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील किया कि वर्तमान परिस्थितियों में पशुओं के लिए चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जो भी नागरिक सक्षम हैं, वे अधिक से अधिक मात्रा में भूसा दान कर इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग दें। उन्होंने जनपदवासियों के सहयोग की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि इसी प्रकार सभी के संयुक्त प्रयासों से यह अभियान और अधिक सफल होगा तथा पशुपालकों को बड़ी राहत मिलेगी।

adsads

ads

ads

ads

ads

ads



ads

ads

ads

ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!