Jaunpur News: सरस्वती विद्या मन्दिर बारीनाथ का बोर्ड परीक्षा में रहा शानदार प्रदर्शन

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: सरस्वती विद्या मन्दिर बारीनाथ का बोर्ड परीक्षा में रहा शानदार प्रदर्शन


सेजल मौर्य एवं अंजली पाण्डेय ने विद्यालय व परिवार का बढ़ाया मान

जौनपुर। ‎यूपी बोर्ड द्वारा घोषित बोर्ड परीक्षा परिणाम में सरस्वती विद्या मंदिर बारीनाथ विद्यालय के भैया—बहनों का प्रदर्शन शानदार व परिणाम शत—प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में बहन सेजल मौर्य ने 92% अंकों के साथ बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता, पिता व गुरुजनों को दिया। साथ ही बताया कि नियमित अध्ययन ही सफलता की कुंजी है तथा परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है। इसी तरह 82% अंकों के साथ भैया ओम कन्नौजिया ने द्वितीय व 81% अंकों के साथ भैया प्रथम तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Jaunpur News: सरस्वती विद्या मन्दिर बारीनाथ का बोर्ड परीक्षा में रहा शानदार प्रदर्शन

इसी क्रम में ‎इण्टरमीडिएट परीक्षा में 81% अंकों के साथ बहन अंजली पाण्डेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के आचार्य, आचार्या बहनों को दिया। इसी तरह 78% अंकों के साथ भैया सक्षम अग्रवाल ने द्वितीय, 77% अंकों के साथ बहन सृष्टि गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रबन्धक संजय श्रीवास्तव व प्रधानाचार्य दाऊ जी उपाध्याय ने सभी स्थान प्राप्त करने वाले भैया—बहनों को माल्यार्पण करते हुये स्वागत किया। साथ ही मिठाई खिलाकर सम्मानित करते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी किया। इस अवसर पर विद्यालय के तमाम आचार्य बन्धु व आचार्या बहनें उपस्थित रहीं।

adsads



ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!