Jaunpur News: जौनपुर के नारी शक्ति वन्दन सम्मेलन व जनाक्रोश मार्च में शामिल हुये ऊर्जा मंत्री

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: जौनपुर के नारी शक्ति वन्दन सम्मेलन व जनाक्रोश मार्च में शामिल हुये ऊर्जा मंत्री


महिला सशक्तिकरण के लिये सरकार प्रतिबद्ध: एके शर्मा


शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा ने अपने प्रभार जनपद भ्रमण के दौरान नारी शक्ति वंदन सम्मेलन एवं महिला जनआक्रोश मार्च में सहभागिता किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जैसे अभियान के माध्यम से समाज में नई जागरूकता पैदा की है। महिला आरक्षण बिल को पारित कराने का गंभीर प्रयास किया गया लेकिन राजनीतिक असहयोग के कारण यह संभव नहीं हो सका। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में यह बिल अवश्य पारित होगा और महिलाओं की भागीदारी संसद में सुनिश्चित की जाएगी।

Jaunpur News: जौनपुर के नारी शक्ति वन्दन सम्मेलन व जनाक्रोश मार्च में शामिल हुये ऊर्जा मंत्री

इसी क्रम में राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी एवं बदलापुर विधायक रमेश मिश्रा ने विचार व्यक्त करते हुए महिला सशक्तिकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। इसके उपरांत मंत्री जी महिला जनाक्रोश मार्च में शामिल हुए। बड़ी संख्या में महिलाओं ने इसमें सहभागिता कर अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

इस दौरान पर उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष के असहयोगात्मक रवैये के कारण जनसामान्य में व्यापक रोष व्याप्त है। इस विषय पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं के अधिकारों से समझौता किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को “लखपति दीदी” और “करोड़पति दीदी” जैसे लक्ष्य देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है जो देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी, विधायक बदलापुर रमेश मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य, जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, अंजू पाठक, स्वर्णिमा जायसवाल, प्रीति गुप्ता, विमला श्रीवास्तव, निशि सोनकर सहित बड़ी संख्या में नारी शक्ति उपस्थित रहीं।

adsads

 


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads



ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!