चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रफ़ीक फारूकी की पुत्री कुमारी एलिजा शेख ने ICSE बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
एलिजा शेख सीएमएस लखनऊ की छात्रा हैं जिन्होंने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह उल्लेखनीय सफलता हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने भी गर्व व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना किया है।
ज्ञात हो कि ICSE Board देश के कठिन बोर्डों में गिना जाता है। इस बोर्ड की पढ़ाई का स्तर उच्च माना जाता है जिससे छात्रों को आगे की पढ़ाई और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रतिस्पर्धा में मदद मिलती है। इस बोर्ड से उत्तीर्ण छात्रों को विदेश में उच्च शिक्षा के लिए जाने पर अलग से भाषा परीक्षाओं (जैसे IELTS आदि) की आवश्यकता कई बार नहीं पड़ती। एलिजा की इस सफलता पर परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
.jpg)











