Jaunpur News: शाहगंज पुलिस ने 7 लोगों को किया गिरफ्तार

Aap Ki Ummid
follow us



चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शाहगंज पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए 7 व्यक्तियों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को संबंधित न्यायालय में चालान कर भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज गिरेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पुलिस टीम ने धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत आरोपियों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार लोगों में रिषभ पुत्र रतन निवासी पल्थी रोड, रोहन पुत्र रतन निवासी पल्थी रोड, अखिलेश यादव पुत्र राम बहादुर यादव निवासी पुरानी बाजार,

मो. हाजिक पुत्र मो. सहबान निवासी भादी, अनीता पत्नी विकास बनवासी निवासी डोमनापुर,

मनोज सिंह पुत्र रामपलट सिंह, हरेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र रामपलट सिंह निवासी अर्गुपुर कला हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक सुनील वर्मा, उपनिरीक्षक रामविलास सहित थाना शाहगंज की पुलिस टीम शामिल रही।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!