Jaunpur News: राष्ट्रवीर सेना ने जिला प्रशासन को सौंपा 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: राष्ट्रवीर सेना ने जिला प्रशासन को सौंपा 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन


महिला शौचालय, यातायात, स्मार्ट मीटर की समस्या पर ध्यान दिया जाय: महेश कुमार

जौनपुर। राष्ट्रवीर सेना के संस्थापक/अध्यक्ष महेश कुमार के नेतृत्व में सोमवार को एक प्रतिनिधिमण्डल जिलाधिकारी से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमण्डल ने नगर की यातायात, बिजली, महिला सुलभ शौचालय जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं सहित कुल 6 मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।

पत्रक के माध्यम से श्री कुमार ने बताया कि नगर के अन्दर मुख्य बाजार भण्डारी, कोतवाली चौराहा से ओलन्दगंज तक है। माता-बहनों से पूरा बाजार भरा रहता है लेकिन एक भी लेडिस शौचालय की व्यवस्था नहीं है। हरलालका रोड, किला रोड, खोआ मण्डी गली, शाही पुल, इन्द्रा मार्केट के सामने पूर्व में यूरिन टायलेट था लेकिन वह भी नष्ट हो गया है। जनसमस्याओं को देखते हुए आपसे आग्रह है कि यूरिन टायलेट की व्यवस्था सम्बन्धित अधिकारी से शीघ्र करवायें।

नगर में जाम की समस्या अत्यधिक कष्टकारी होती जा रही है जिससे जनसामान्य के साथ बच्चे भी जाम की वजह से घंटे दो घंटे जाम में फंसकर भूख-प्यास से बेचैन रहते हैं। जाम से निजात पाने के लिये सभी स्कूलों के बसों का नगर में संचालन बन्द करके छोटे वाहनों का प्रयोग हो जिससे जाम से काफी राहत रहेगा। साथ में शाही पुल से चार पहिया वाहनों पर आवागमन पर पूर्णतः रोक लगे।

जिले के ऐतिहासिक धरोहर शाही पुल जो देख—रेख के अभाव में काफी जीर्ण-शीर्ण अवस्था में हो गया है, उस पर बने गुमटी परपेड-पौधे पनप रहे हैं जिससे पल और भी जर्जर अवस्था में जा रहा है। जिले की ऐतिहासिक धरोहर की रक्षा करें। उसे साफ-सफाई रंग-रोगन आदि से सुसज्जित करवायें जिससे सुन्दरता के साथ मजबूती भी बना रहे।

शाही पुल पर बने गुम्बजों पर फूटपाती दुकान लगता है। पूर्व में इसकी शिकायत करने पर सभी अवैध दुकानदारों को सद्भावना पुल पर बने फुटपाथ पर दुकान लगाने की अनुमति प्रशासन द्वारा दिया गया था। प्रारम्भ में शाही पुल को खाली करके स्थानान्तरित हो गये किन्तु कुछ दिनों बाद उक्त स्थान को दूसरे को सौंप कर पुनः पुल पर अवैध दुकान लगाने लगे। गुम्बदों का प्रयोग यात्री ठहराव के लिये हैं, न कि अवैध दुकान संचालन के लिए साथ में पुल पर दुकान लगाने से जाम लगने लगता है।

स्मार्ट बिजली मीटरों की अनियमितताओं और अत्यधिक बिलिंग से समस्त जनता परेशान है। 70-80 रूपये बिल होने पर भी मीटर से विद्युत प्रवाह ऑनलाइन बंद कर दिया जा रहा है। जमा करने के 12-24 घंटे बाद आपूर्ति की जा रही है जिससे जनसामान्य त्रस्त है। प्रारम्भ में स्मार्ट मीटर को अनिवार्य करके जनता को डराकर उनका मीटर बदल दिया गया जबकि सरकार की तरफ से अनिवार्यता नहीं है। जनमानस पुनः इलेक्ट्रानिक मीटर लगवाना चाहते हैं, उनके लिये कोई गाइड लाईन दिया जाय जिससे 100-200 रू0 बकाया रहने पर बिजली कटौती न हो। जब से नये स्मार्ट मीटर लगे हैं बिजली के बिल में काफी बढ़ोत्तरी हुई है जबकि बिजली खपत में कोई बदलाव नहीं है, बल्कि पहले से कम खपत है।

हनुमान घाट नदी तट पर सुन्दरीकरण कार्य हुआ है जिसमें पूर्व से ही मार्ग था किन्तु लाल मस्जिद व कुछ अन्य लोग मार्ग में कूड़ा डम्फ करके मार्ग को बन्द कर दिये हैं जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। उनकी नियत पर संदेह हो रहा है कि कहीं उस मार्ग पर कब्जा न कर लेवें। भविष्य में कोई वाद-विवाद न हो, इसलिए मौके पर निरीक्षण करवाकर डम्फ कूड़ा को हटवाकर मार्ग को खुलवायें, ताकि आम जनमानस को कूड़े के ढेर पर से आना—जाना न हो।

इस अवसर पर संस्थापक/अध्यक्ष महेश कुमार के साथ सुधीर साहू, रोहित साहू, अंकित बरनवाल, नीरज सेठ, मंगल सेठ, ओम प्रकाश गुप्ता सहित तमाम पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

adsads

ads

ads



ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!