jaunpur news: कार्यवाही से बौखलाये प्रधान व परिजनों का हमला, प्रधान समेत 5 पर मुकदमा दर्ज

Aap Ki Ummid
follow us
jaunpur news: कार्यवाही से बौखलाये प्रधान व परिजनों का हमला, प्रधान समेत 5 पर मुकदमा दर्ज



तेजस टूडे सं.

सोनू गुप्ता

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के महमदपुर बारी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर ग्राम प्रधान व उनके सहयोगियों द्वारा शिकायतकर्ता पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित कृपाशंकर यादव ने मंगलवार को मड़ियाहूं कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह सुबह मड़ियाहूं से अखबार लेकर लौट रहे थे और रास्ते में महमदपुर पाही गांव स्थित एक दुकान पर बैठ गये थे।

पीड़ित के अनुसार उन्होंने ग्राम प्रधान के विरुद्ध इलाहाबाद उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की थी जिसके आधार पर जांच के बाद जिलाधिकारी द्वारा प्रधान को निलंबित कर दिया गया था। इसी बात को लेकर प्रधान उनसे रंजिश रखने लगे थे।

आरोप है कि पूर्व नियोजित साजिश के तहत ग्राम प्रधान इन्द्र बहादुर यादव के कहने पर अमन यादव, अनुराग यादव, इन्द्राज यादव और सोनू यादव ने उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए लोहे के पंच से मारपीट किया। इस हमले में पीड़ित के चेहरे व मुंह पर गंभीर चोटें आईं। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि हमलावरों में से एक ने रिवाल्वर से गोली मारने की धमकी दी तथा उन्हें जबरन घसीटकर ले जाने का प्रयास किया।

इस दौरान पीड़ित का भतीजा सौरभ यादव मौके पर पहुंचा और बचाने का प्रयास किया लेकिन हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट की। शोर-शराबा सुनकर आस—पास के लोग मौके पर पहुंचे जिसके बाद किसी तरह दोनों की जान बच सकी। मामले में मड़ियाहूं पुलिस ने तहरीर के आधार पर ग्राम प्रधान समेत 5 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

adsads

ads

ads

ads



ads

ads

ads

ads

ads

ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!