jaunpur news: घर पर कब्जा करने एवं मारपीट मामले में 4 पर मुकदमा दर्ज

Aap Ki Ummid
follow us


चौकियां धाम, जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के धन्नेपुर गांव में घर पर कब्जा करने का विरोध करने पर दबंगों द्वारा एक महिला सहित उसके परिजन के साथ मारपीट व गाली-गलौज करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर 4 नामजदों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार धन्नेपुर निवासी दुलारी देवी पत्नी रामदुलार ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि बीते 9 अप्रैल की शाम गांव के ही अखिलेश बिन्द, अशर्फी, सौरभ (तीनों पुत्रगण स्व. राम आसरे) और सत्यम पुत्र अशर्फी उनके घर पर अवैध रूप से कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। जब इसका विरोध किया तो उन लोगों ने गालियां देते हुये मारपीट शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान चन्दन बिन्द को काफी गंभीर चोटें आयी हैं। पीड़िता के अनुसार आरोपी जाते-जाते जानमाल की धमकी देते हुये चले गये। शनिवार को पुलिस ने इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। इस बाबत पूछे जाने पर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राम प्रकाश यादव को सौंपी गयी है और घायल का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!