राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बरजी गांव में विगत दिनों हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने पीड़ित काशीनाथ की तहरीर पर चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना 26 मार्च की रात करीब 10 बजे की बताई गई है। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर नामजद आरोपियों ने काशीनाथ व उनके परिजनों को रास्ते में घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इस दौरान काशीनाथ के सिर में गंभीर चोट आई जबकि परिवार के अन्य सदस्यों को भी चोटें आईं। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)









