Jaunpur News: आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार 3 लोग हुये घायल

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार 3 लोग हुये घायल



 

अकबरपुर गांव के समीप हुआ हादसा, छानबीन में जुटी पुलिस

विनोद कुमार

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के अकबरपुर गांव के पास एक ऑटो और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार 3 लोग घायल हो गये।जानकारी के अनुसार आदित्य श्रीवास्तव 29 वर्ष, निवासी नेवादा जलालपुर अपने साथी इंद्रजीत कुमार 26 वर्ष के साथ देवगांव से घर लौट रहे थे। अकबरपुर गांव के समीप पहुंचते ही केराकत से देवगांव जा रहे एक तेज रफ्तार ऑटो ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क किनारे जा गिरे और बदहवास हो गए।टक्कर के बाद ऑटो चालक मौके से भागने लगा। इसी दौरान अकबरपुर निवासी आकाश पुत्र नाथू 25 वर्ष ने भाग रहे ऑटो का पीछा कर उसे रोकने का प्रयास किया। ऑटो चालक ने आकाश को भी टक्कर मार दी और अपने घर रामपुर भौंरा पहुंचकर ऑटो छोड़कर फरार हो गया। रास्ते से गुजर रहे सरकी चौकी प्रभारी राकेश सोनकर ने तत्काल घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सिपाही आशीष कुमार रामपुर भौंरा पहुंचे और फरार ऑटो चालक के घर से ऑटो को कब्जे में लिये। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!