jaunpur news: मड़ियाहूं में नियमों को ठेंगा, बिना नक्शे के खड़ा हो रहा 3 मंजिला मकान

Aap Ki Ummid
follow us
jaunpur news: मड़ियाहूं में नियमों को ठेंगा, बिना नक्शे के खड़ा हो रहा 3 मंजिला मकान


कार्यवाही के दावे मगर जमीन पर जारी अवैध निर्माण, जिम्मेदार कौन?

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कस्बे में अवैध निर्माण का खेल खुलेआम जारी है। वाराणसी रोड स्थित बिना स्वीकृत मानचित्र के एक मकान का निर्माण तेजी से किया जा रहा है जो अब तीसरी मंजिल के फाउंडेशन तक पहुंच चुका है। आरोप है कि अमरनाथ गौतम द्वारा कराया जा रहा यह निर्माण नियमों को दरकिनार कर किया जा रहा है। बगल के निवासी काली प्रसाद मोदनवाल का कहना है कि उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है। यहां तक कि एससी/एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी भी दी गई। उन्होंने बताया कि उनके घर में पानी घुसने का आरोप लगाकर विवाद खड़ा किया गया जबकि उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है। पीड़ित द्वारा मड़ियाहूं कोतवाली और नगर पंचायत में शिकायत किये जाने के बाद मामला खुलकर सामने आया। सूचना मिलने पर नगर पंचायत की टीम मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य को रुकवाया गया। आरोप है कि कुछ समय बाद फिर से काम शुरू हो जाता है।

नियमों के अनुसार किसी भी निर्माण से पहले नक्शा पास कराना अनिवार्य है लेकिन यहां खुलेआम नियमों की अनदेखी हो रही है। बार-बार शिकायत और कार्रवाई के बावजूद निर्माण का जारी रहना नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा कर रहा है। यह “रोक-टोक और फिर ढील” का खेल अब नगर पंचायत की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहा है। चर्चाएं हैं कि आखिर किसके संरक्षण में यह अवैध निर्माण फल-फूल रहा है। इस मामले में अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ ने बताया कि उन्हें जानकारी है, काम रुकवा दिया गया है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जायेगी।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!