jaunpur news: यूपीपीसीएस में 30वीं रैंक पाकर नायब तहसीलदार बने विशाल का हुआ भव्य स्वागत

Aap Ki Ummid
follow us



चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPCS) 2024 के घोषित परिणाम में नायब तहसीलदार पद पर चयनित एवं 30वीं रैंक प्राप्त करने वाले विद्यालय के 2011 बैच के पूर्व छात्र क्षत्रिय विशाल सिंह का विद्यालय की प्रार्थना सभा में भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका अभिनंदन किया।

प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष सिंह ने कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली छात्र विद्यालय के लिए गौरव का विषय होते हैं और वे जूनियर विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनते हैं। उन्होंने छात्रों से विशाल सिंह की सफलता से प्रेरणा लेकर लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।

इस दौरान विशाल सिंह ने अपने अनुभव साझा करते हुए गुरुजनों के मार्गदर्शन को अपनी सफलता का आधार बताया। उन्होंने छात्रों को कठिन परिश्रम, अनुशासन और सही दिशा में प्रयास करने की सीख दिया। इस अवसर पर उपस्थित डॉ. आनंद प्रकाश सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, अखिलेश सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने भी खुशी व्यक्त किया।

adsads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads



ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!