चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। गो-संरक्षण, सेवा और सम्मान के उद्देश्य से “गो-सम्मान आह्वान अभियान” के अंतर्गत 27 अप्रैल दिन सोमवार को सर्वधर्म रैली का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में आयोजकों द्वारा प्रशासन को पूर्व सूचना देते हुए कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा साझा की गई है। आयोजकों के अनुसार यह रैली केंद्र एवं राज्य सरकार के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपने के उद्देश्य से निकाली जाएगी। अभियान से जुड़े विट्टू किन्नर ने बताया कि पुरे भारत में गोवंश की सुरक्षा, सेवा और सम्मान सुनिश्चित करने के साथ समाज में जागरूकता फैलाने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है।
आयोजकों के अनुसार क्षेत्र में “गौ सेवा आवाह्न अभियान” भी संचालित किया जा रहा है जिसका कार्य तहसील प्रभारी बिट्टू किन्नर की देख—रेख में किया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से लोगों को गोसेवा के प्रति जागरूक करने और सहभागिता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रैली प्रातः लगभग 9 बजे प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए दोपहर 12 बजे तहसील परिसर पहुंचेगी जहां संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। आयोजकों का दावा है कि इस शांतिपूर्ण रैली में बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे।
आयोजन समिति ने प्रशासन से सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने में सहयोग की अपील कियाहै। साथ ही यह आश्वासन भी दिया कि रैली पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से संपन्न कराई जाएगी तथा प्रशासन द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं और आयोजकों द्वारा अधिक से अधिक लोगों से इस अभियान में सहभागिता करने की अपील की जा रही है।
.jpg)










