Jaunpur News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी दो युवकों को 20-20 वर्ष की कैद

Aap Ki Ummid
follow us

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गर्भवती होने पर मुकरा

सूर्यमणि पाण्डेय

जौनपुर। अपर सत्र न्यायाधीश षष्ठम सुरेंद्र प्रताप यादव की अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी दो युवकों को 20-20 वर्ष के सश्रम करावास व 30 हजार रुपए जुर्माने से दंडित किया।

अभियोजन कथानक के अनुसार सरपतहा थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता ने 6 मार्च 2017 को अभियोग पंजीकृत करवाया कि उसके ही गांव का रहने वाला विनोद बिंद शादी का झांसा देकर 6 माह से उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब वह गर्भवती हो गई तब शादी से इनकार कर दिया। विनोद के दोस्त माया राम बिंद ने भी उसके साथ जबरन संबंध बनाया था। पुलिस ने विवेचना करके आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया।

शासकीय अधिवक्ता वेद प्रकाश तिवारी व रमेश चंद्र पाल द्वारा परीक्षित कराए गए गवाहों के बयान एवं पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के परिशीलन के पश्चात अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म करने के दोनों आरोपियों को उक्त दंड से दंडित किया।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!