Jaunpur News: शाहगंज में निःशुल्क मोतियाबिन्द जांच व लेंस प्रत्यारोपण शिविर 13 को

Aap Ki Ummid
follow us


शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर में स्थित ज्योत्सना एवं आर.जे. शंकरा आई हॉस्पिटल वाराणसी द्वारा 13 अप्रैल दिन सोमवार को निःशुल्क मोतियाबिन्द जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया जायेगा। यह शिविर प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक ज्योत्सना भवन पक्का पोखरा शाहगंज में आयोजित होगा। शिविर में आधुनिक तकनीकों से आंखों की जांच की जायेगी। साथ ही चयनित मरीजों का निःशुल्क लेंस प्रत्यारोपण (ऑपरेशन) भी किया जाएगा। मरीजों के लिए निवास एवं भोजन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। उक्त सभी सुविधाएं बिल्कुल नि:शुल्क हैं। कार्यक्रम संयोजक डा. एस.एल. गुप्ता ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाने की अपील किया है। आयोजकों के अनुसार जरूरतमंद मरीजों के लिए यह शिविर विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होगा।



ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!