Jaunpur News: नाली विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, 13 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

Aap Ki Ummid
follow us


छेड़खानी व आभूषण छीनने का लगा आरोप

चौकियां धाम, जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पचहटियां मोहल्ले में आपसी विवाद में दो पक्षों में बीते सोमवार को हुई मारपीट के मामले में थाना पुलिस ने दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर 13 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों पक्षो ने एक—दूसरे पर घर की महिला से छेड़खानी करने व आभूषण छीनने का आरोप लगाया है। मामले की छानबीन शीतला चौकिया चौकी प्रभारी राम प्रकाश यादव को सौंपी गई है जिनका का कहना है कि मामला नाली के विवाद को लेकर हुआ है।

बताया गया कि पचहटिया निवासी बंटी साहू व शनि प्रसाद वर्मा के परिवार के बीच बीते सोमवार रात्रि 11 बजे जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक—दूसरे पर मारपीट करने, घर की महिला से छेड़खानी करने तथा आभूषण छीन लेने का आरोप लगाते हुए थाना में तहरीर दिया। एक पक्ष से अमृत साहू का आरोप है कि घर की महिला से अश्लील हरकत करने पर मना करने पर विपक्षी सूरज प्रकाश वर्मा, रितिक सेठ, राजू, शनि सेठ, पूनम सेठ ने मारपीट करके मेरी भयोहू नंदिनी, विक्की व अमृत कुमार को घायल कर दिया है। इतना ही नहीं, जाते समय भयोहु के कान की बाली भी नोच ले गये जबकि दूसरे पक्ष से शनि प्रसाद वर्मा ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि साहू परिवार के बंटी साहू व उनकी पत्नी व माता, पिता, पिंटू साहू, उनकी पत्नी, माता, बहन ने रंजिशन लाठी व पत्थर से घर में घुसकर हमला करके मेरे भाई, बहन, माता, पिता व मुझे घायल कर दिया। घर की महिला से छेड़खानी करते हुये कीमती आभूषण छीन ले गये।

इस बाबत थाना प्रभारी केके सिंह से पूछने पर उनका सीयूजी नम्बर किसी अमित कुमार ने उठाकर मामले से अनभिज्ञता जताया। वहीं शीतला चौकिया चौकी प्रभारी राम प्रकाश यादव ने बताया कि दोनों पक्षों में नाली का विवाद है। इसी को लेकर मारपीट की घटना में दोनों पक्षों से प्राप्त तहरीर के आधार पर एक पक्ष से 5 व दूसरे पक्ष से 8 मिलाकर कुल 13 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!