10वीं में रूशदा सिद्दीकी को मिला 95%
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। आईसीएसई/आईएससी बोर्ड परीक्षा परिणाम गुरुवार दोपहर जारी हो गया। सेंट जांस स्कूल हाईस्कूल की परीक्षा में इंटर के छात्र आदित्य गुप्ता ने 95% और हाईस्कूल की छात्रा रुशदा सिद्दीकी को 95% अंक प्राप्त कर टाप किया। बोर्ड परीक्षा इंटर में जहां आदित्य गुप्ता ने 95% प्राप्त किया, वहीं पृथ्वी सिंह 94%, अलकाव अहमद 93%, अंकरा सिंह 91% और शिखर सिन्हा ने 89% अंक प्राप्त किया।
इसी तरह हाईस्कूल में रुशदा सिद्दीकी ने 95% अंक प्राप्त किया, वहीं सूर्या अग्रहरि 91%, ग्लोरी सिंह 89%, खदिजा वेग, वैष्णवी श्रीवास्तव और एरम दानिश ने 88% अंक प्राप्त किया। टापरों ने विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर लिम्सी समेत अध्यापकों माता-पिता के परिश्रम व आशीर्वाद का परिणाम बताया।
वहीं सिस्टर लिम्सी ने बताया कि छात्रों के शत—प्रतिशत सफलता से स्कूल गौरवान्वित महसूस कर रहा है। वहीं इसमें अध्यापकों का परिश्रम अभिभावकों का समर्पण प्रबंधन का निर्देशन ने महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रधानाचार्या ने कहा कि कम अंक लाने वाले छात्र-छात्राएं निराश न हों। शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाना नहीं। बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है, ताकि वे अनुशासित, आत्मविश्वासी और समाज के लिए जागरुक नागरिक बन सकें।
.jpg)















