Jaunpur News: सपा नेत्री उषा जायसवाल ने गैस किल्लत के विरोध में किया अनोखा प्रदर्शन

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: सपा नेत्री उषा जायसवाल ने गैस किल्लत के विरोध में किया अनोखा प्रदर्शन


नाली में गैस पाइप डालकर चाय बनाने का किया प्रयास

कहा— प्रधानमंत्री का बताया गया विधि साबित हुआ झूठ

जौनपुर। समाजवादी महिला सभा की प्रदेश सचिव उषा जायसवाल द्वारा गैस की लगातार किल्लत को देखते हुये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नाली से गैस बनाने की विधि का प्रयोग किया गया। सपा नेत्री उषा जायसवाल की अगुवाई में तमाम महिलाओं ने घर की एलपीजी गैस सिलेंडर की समस्याओं को देखते हुये नाली से गैस बनाने की विधि जो प्रधानमंत्री द्वारा बताई गई विधि है, इसका प्रयोग किया गया परंतु प्रधानमंत्री जी का यह प्रयोग कोरा झूठ साबित हुआ। 

आज पूरा देश एलपीजी गैस की समस्याओं से जूझ रहा है। लगातार उन बढ़ रही कीमतों का सामना कर रहा है परन्तु न गैस की कीमतें रुकने का काम कर रही हैं और न ही एलपीजी गैस की आपूर्ति सुनिश्चित हो पा रही है। ऐसी दशा में आम आदमी मौजूदा भाजपा सरकार द्वारा लगातार ठगा जा रहा है जिसे प्रमुख रूप से प्रत्येक रसोई की समस्याओं का सामना हम महिलाएं कर रहे हैं। यह सांकेतिक विरोध तब तक चलता रहेगा जब तक एलपीजी गैस की बढ़ी कीमतें सरकार वापस नहीं लेती और गैस की आपूर्ति सुनिश्चित नहीं होती है। इस अवसर पर पूनम यादव, पिंकी गुप्ता, सुशील यादव, मालती निषाद, शिल्पा जायसवाल, प्रीति जायसवाल, चन्दा निषाद, पूनम निषाद सहित तमाम महिलाएं मौजूद रहीं।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!