Jaunpur News: शिविर के दूसरे दिन श्रमदान एवं स्वच्छता के प्रति किया गया प्रेरित

Aap Ki Ummid
follow us



तेजस टूडे सं.

विरेन्द्र यादव

सरायख्वाजा, जौनपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर के दूसरे दिन रामकिशुन सिंह महाविद्यालय के स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शंकर सिंह और स्वेक्षा प्रजापति के नेतृत्व में प्राथमिक विद्यालय सिद्दीकपुर और रामदवर आई.टी.आई. के आस—पास जाकर श्रमदान किया। साथ ही उपस्थित लोगों को श्रमदान एवं स्वच्छता के लिए प्रेरित भी किया।

शिविर के दूसरे सत्र में आयोजित व्याख्यानमाला में मुख्य अतिथि के रूप में छात्रों को संबोधित करते हुए शिक्षा संकाय के एसोसिएट प्रोफेसर शेष कुमार यादव ने कहा कि शिविर के प्रमुख उद्देश्य छात्रों में राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसत्ता की भावना विकसित करना है। विशिष्ट अतिथि बीएड विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ आनंद दुबे ने कहा कि इस तरह शिविर के माध्यम से छात्रों में नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।

धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शंकर सिंह तथा संचालन अंचल यादव ने किया। इस अवसर पर गौरव सिंह, निलेश पाठक, धनंजय आनंद दुबे, विनय प्रजापति, मकेश यादव, रमेश, धरमसेन सिंह, धनंजय, रंजीत गौतम, अंबुज सिंह, शिवम गौतम, रोशन गौतम, अमन खरवार, सोनाक्षी प्रजापति, अंकित, सिद्धि चौहान, वंदना यादव, रोशनी यादव, रोशनी, मोनिका, अन्नू यादव, रितिका यादव, सृष्टि, विश्वकर्मा, चांदनी, रोली, आस्था सिंह, प्रियंका, रिया सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads



ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!