Jaunpur News: मिशन शक्ति में निकली जागरूकता रैली

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: मिशन शक्ति में निकली जागरूकता रैली


समाजसेविका खुशबू जायसवाल व मोहिता जायसवाल ने किया रवाना

चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। लायंस क्लब शाहगंज खुशबू द्वारा सोमवार को मिशन शक्ति ‘विशेष अभियान’ के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर एक जागरूकता रैली का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम कस्तूरबा गांधी स्कूल शाहगंज में आयोजित हुआ जिसमें बड़ी संख्या में छात्राओं, महिलाओं एवं समाजसेवियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं के प्रति सुरक्षा और सम्मान की भावना को बढ़ावा देना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना रहा।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष खुशबू जायसवाल, सचिव अराधना अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नेहा अग्रहरी, कार्यक्रम संयोजक मोहिता जायसवाल एवं गाइडिंग मनीष अग्रहरी, स्कूल की प्राचार्य एकता नीलम सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत लायंस क्लब की अध्यक्ष खुशबू जायसवाल व मोहिता जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। सभी वक्ताओं ने मिशन शक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाओं की सशक्त भागीदारी से ही एक सुरक्षित और समृद्ध समाज का निर्माण संभव है। अंत में सभी ने समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!