Jaunpur News: पक्के कार्यों के सामग्री का भुगतान न होने पर ताने सुन रहे प्रधान

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: पक्के कार्यों के सामग्री का भुगतान न होने पर ताने सुन रहे प्रधान


सुजानगंज के दर्जनों गांवों में पक्के कार्यों का नहीं हुआ है भुगतान

सुजानगंज, जौनपुर। ग्राम प्रधानों का कार्यकाल अपने अंतिम समय की ओर अग्रसर हो चुका है। इसी कड़ी में सुजानगंज के लगभग दो दर्जन ऐसे ग्राम है जहां ग्राम प्रधानों ने पक्के काम खड़ंजा, नाली, पंचायत भवन सहित इत्यादि कार्यों को करा दिए हैं परंतु उनके द्वारा कराए गए कार्यों के सामग्री का भुगतान अभी तक एक रुपए नहीं हुआ है।

नरहरपुर की ग्राम प्रधान राधा देवी, करौरा ग्राम प्रधान रेनू देवी, आजो ग्रामसभा की ग्राम प्रधान बाल गुड़िया सहित अन्य ग्राम प्रधानों ने बताया कि हम सभी अपने गांव में काफी कार्य कराए हैं परंतु सामग्री का भुगतान न होने की वजह से आये दिन हमें फर्मों के ताने सुनने पड़ते हैं। उन्होंने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि सामग्री का भुगतान न होने की वजह से उन्हें अपने घर के पैसों से फर्म से लिए गए सामानों के बकाया को चुकाना पड़ता है जिससे वह कर्ज के बोझ तले दबने को मजबूर हो गये हैं।

इस दौरान ग्राम प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी सुजानगंज, जिलाधिकारी जौनपुर, जिला मुख्य विकास अधिकारी जौनपुर व उत्तर प्रदेश सरकार से गुहार लगायी कि हमारी इस पीड़ा को समझा जाय और सामग्री के भुगतान में हो रही अनियमितता को ध्यान में रखकर जिन गांवों में सामग्री का भुगतान नहीं हुआ है, उन्हें भी भुगतान कराया जाय जिससे गांव के विकास में अधिक मजबूती मिले।

गौरतलब है कि सुजानगंज के लगभग 20 से अधिक गांव ऐसे हैं जहां प्रधानों के पक्के कार्यों के सामग्री का भुगतान नहीं हुआ है, वहीं कई ऐसे ग्राम प्रधान है जिनका आधे से अधिक कार्यों के सामग्री का भुगतान हो चुका है। इस संदर्भ में खंड विकास अधिकारी सुजानगंज राकेश मिश्रा से पूछने पर उन्होंने बताया कि पर्याप्त धनराशि आने पर ऐसे ग्राम प्रधानों को भी चिन्हित कर उनका भुगतान कराया जायेगा।



ads

ads

ads

ads

ads
ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!