Jaunpur News: हर नौजवान अपने गांव में निःशुल्क लाइब्रेरी खोलें: कमलेश यादव

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News:  हर नौजवान अपने गांव में निःशुल्क लाइब्रेरी खोलें: कमलेश यादव


अजय पाण्डेय

जौनपुर। यादव महासभा की ओर से प्रदेश महासचिव कमलेश यादव एवं पूर्व कोषाध्यक्ष राकेश यादव को सम्मानित करने के लिए कलीचाबाद में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए कमलेश यादव ने जिले के हर नौजवान से आह्वान किया कि वे अपने गाँव में एक निःशुल्क लाइब्रेरी अवश्य स्थापित करने का प्रयास करें,जिसमें गाँव के सभी बच्चे आकर पढ़ें और अपने निर्धारित उद्देश्य को प्राप्त करें। निःशुल्क लाइब्रेरी की स्थापना में वे नौजवानों की पूरी मदद करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि यदि गाँव-गाँव में लाइब्रेरी की स्थापना की जाय तो शिक्षा के स्तर को ऊँचा उठाने और जागरूक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सकती है। लाइब्रेरी न केवल किताबों का भंडार होती है, बल्कि यह व्यक्तित्व एवं मानसिक विकास का भी केंद्र होती है। यह भी बताया कि लाइब्रेरी गाँवों में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए बहुत लाभकारी हो सकती है। गाँव की लाइब्रेरी विशेषकर बालिकाओं को आगे बढ़ने में बहुत मददगार साबित हो सकती है। उन्होंने एक नारा भी दिया— “आओ, निःशुल्क लाइब्रेरी खोलें।”

इस अवसर पर पारसनाथ यादव, अतुल प्रकाश, चतुर्भुज यादव, संजय यादव, अखिलेंद्र यादव, रमेश यादव, धर्मेन्द्र यादव, अनिल दीप चौधरी, विशाल जी, सियाराम यादव, राजमणि यादव, कन्हैया, प्रेम प्रकाश, डॉ. विनोद समेत जिले के प्रमुख गणमान्य नागरिक, शिक्षा जगत से जुड़े लोग, सामाजिक कार्यकर्ता एवं सैकड़ों ग्रामीणजन मौजूद रहे।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!