Jaunpur News: जमीनी विवाद में हुई मारपीट में आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

Aap Ki Ummid
follow us

डा. प्रदीप दूबे

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के चिल्हीरामपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पट्टीदारों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों से लोग घायल हो गये। घटना के बाद उभय पक्षीय तहरीर थाने पर दर्ज कराई गई। फूलचंद की शिकायत पर गांव निवासी बालमुकुंद, उनकी पत्नी उषा देवी व पुत्र विकास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं उषा देवी की तहरीर पर फूलचंद, उनकी पत्नी रीता व पुत्र अतुल के विरुद्ध सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।



ads

ads

ads

ads

ads
ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!