Jaunpur News: निर्माणाधीन मकान से चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज

Aap Ki Ummid
follow us

 


चौकियां धाम, जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के भगौतीपुर चौकियां धाम में एक निर्माणाधीन मकान से चोरों ने हजारों रुपये के बिजली के सामान पर हाथ साफ कर दिया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मालूम हो कि केराकत थाना क्षेत्र के आजाद नगर निवासी आशीष गुप्ता ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि वह भगौतीपुर, चौकियां धाम में ब्लासम्स स्कूल के बगल में अपना नया मकान बनवा रहे हैं। बीते 24 मार्च की रात्रि में चोरों ने निर्माणाधीन मकान में रखे लाइट, वायर के 12 बण्डल पोली कैप कम्पनी और 5 किलोवाट का एक स्टेबलाइजर चोरी कर लिया। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में लिखित सूचना दिया जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं मामले की जांच चौकी इंचार्ज चौकियां राम प्रकाश यादव को सौंप दी गयी है।



ads

ads

ads

ads

ads
ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!