शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित Student Police Experiential Learning (SPEL) कार्यक्रम के तृतीय चरण का समापन अनुपम सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व राजेश कुमार पुलिस अधीक्षक नियम एवं ग्रन्थ लखनऊ एवं गोल्डी गुप्ता सहायक पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी SPEL जौनपुर एवं पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के जनपदीय नोडल अधिकारी डा0 सोमारु राम प्रजापति राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा नामित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र/छात्राओं की उपस्थिति में रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित बहुउद्देशीय हाल में किया गया। प्रतिभागी छात्र/छात्राओं को SPEL कार्यक्रम के उद्देश्य, संरचना एवं प्रशिक्षण प्रक्रिया के सम्बंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही नशाउन्मूलन एवं दहेज प्रथा के खिलाफ शपथ दिलाई गयी।
यह कार्यक्रम थाना लाइन बाजार, गौराबादशाहपुर, थाना बक्सा से संचालित किया गया है। राजेश कुमार पुलिस अधीक्षक नियम एवं ग्रन्थ लखनऊ ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र/छात्राओं के संज्ञानात्मक कौशल व लोक कौशल में सुधार है। कार्यक्रम से विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा जो उनके भविष्य के लिए उपयोगी होगा। साथ ही पुलिस के लिए भी यह एक ऐसा अवसर है कि युवा पीढ़ी में पुलिस मित्र बना सके जिसके लिये उन्हें कानून और आपराधिक प्रकिया, आपराधिक अनुसंधान, यातायात नियंत्रण, साइबर अपराध, मानव तस्करी, कानून व्यवस्था इत्यादि जैसे विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम का समापन व धन्यवाद ज्ञापन डा0 अवधेश कुमार मौर्य द्वारा कराया गया।
इस अवसर पर विभिन्न महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी डा0 यदुवंश यादव, डा0 अवधेश मौर्य, डा0 राजेश तिवारी, डा0 अभिषेक कौशिक, डा0 चन्द्राम्बुज कश्यप आदि उपस्थित रहे।
.jpg)









