अवधेश मौर्य
जौनपुर। संत निरंकारी मिशन द्वारा आयोजित निरंकारी यूथ सिम्पोजियम (NYF Games) युवा वर्ग को आध्यात्मिक जागरूकता, निःस्वार्थ सेवा, शारीरिक सुदृढ़ता एवं सांस्कृतिक समृद्धि के संतुलित मार्ग पर प्रेरित कर रहा है। यह जानकारी देते हुए स्थानीय मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने बताया कि सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता जी के दिव्य आशीर्वाद से निरंकारी यूथ फोरम (NYF) युवाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करता है जहाँ वे अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाते हुए विनम्रता, अनुशासन, एकता एवं करुणा जैसे जीवन मूल्यों को आत्मसात करते हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज द्वारा मिशन का ध्वज फहराकर किया गया। उपस्थित युवाओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि “इस निरंकार प्रभु ने हमें यह तन बख्शा है, इसलिए हमारा शरीर स्वस्थ रहे, मन स्वस्थ रहे और हम प्रदूषण से दूर रहें। खेलों के माध्यम से टीम स्पिरिट देखने को मिलती है—अकेले तो हर कोई जी लेता है लेकिन सभी को साथ लेकर जीने से ही संसार सुंदर बनता है। सभी का उत्साह ऐसे ही बना रहे और अपने जीवन को भक्ति से महकाएं।”
उक्त कार्यक्रम में पूरे उत्तर प्रदेश से 15 से 45 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया जिससे कार्यक्रम में ऊर्जा, एकता एवं भाईचारे का अद्भुत संगम देखने को मिला। जौनपुर जनपद से भी हजारों की संख्या में युवाओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।
.jpg)






