Jaunpur News: किसान सरकार की योजनाओं का लाभ लें: रमेशचन्द्र

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: किसान सरकार की योजनाओं का लाभ लें: रमेशचन्द्र


किसान मेले के तीसरे दिन हुआ जागरूकता कार्यक्रम

विकास यादव

नौपेड़वा, जौनपुर। बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में आयोजित चार दिवसीय कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के तीसरे दिन रविवार को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि आज केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन की सरकार द्वारा किसानों की उपज व बेहतरी के लिए तमाम योजनाओं को संचालित कर रही है। किसान जैविक खेती कर उपज को पैदा कर मिशाल पेश करें। अस्वस्थ हो चुकी मिट्टी की जांच कर बुआई करने की आवश्यकता बताई। विधायक ने कहा कि हम सभी किसान के बेटे है परन्तु आज हम खेती से विमुख हो रहें है। इसके पहले उन्होंने मेले में लगाये गए स्टाल का निरीक्षण किया।

विशिष्ट अतिथि परमेन्द्र सिंह ने कहा किसान वैज्ञानिकों की सलाह पर आधुनिक खेती करें तभी उसका भरपूर लाभ मिल सकेगा। बदलते परिवेश में किसान वैज्ञानिकों की सलाह से खेती कर कम लागत में अधिक उपज प्राप्त कर सकतें है। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक डॉ. वी.बी. द्विवेदी, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक अध्यक्ष डॉ. सुरेश कनौजिया, वैज्ञानिक डॉ. रत्नाकर पाण्डेय, डॉ. राजीव सिंह, डॉ. रूपेश सिंह, डॉ. हरिओम वर्मा, डॉ. प्रगति यादव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पीडी आत्मा डॉ. रमेश चंद्र यादव ने किया।


adsads

ads

ads

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!