Jaunpur News: राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ भव्य समापन

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ भव्य समापन


एसडी यादव

पराऊगंज, जौनपुर। जनहित महाविद्यालय गोमटी नगर जलालपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य समापन किया गया। शिविर की शुरुआत स्वयंसेविकाओं द्वारा सरस्वती वंदना, प्रार्थना गीत और एनएसएस लक्ष्य गीत के सामूहिक गायन से हुई। इसके बाद छात्राओं को योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया जिसमें शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर बल दिया गया।

विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय के प्रबन्धक गुलाब चन्द सरोज ने स्वयंसेवकों के रहन-सहन आपसी सहयोग स्वयंसेवकों की सक्रियता और अनुशासन की सराहना किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अंसार खान ने शिविरार्थियों को डिजिटल पेमेंट के बारे में विस्तार से एवं क्रमबद्ध तरीके से बताया। शासन द्वारा निर्धारित विषय "कौशल विकास हेतु युवा" के अंतर्गत प्रथम सत्र में साक्षरता अभियान और स्वास्थ्य-पोषण जागरूकता रैली निकाली गई। साथ ही महिलाओं को स्वास्थ्य व पोषण के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। स्वस्थ महिला ही स्वस्थ परिवार व समाज की मजबूत नींव होती है। संतुलित आहार, स्वच्छता तथा नियमित स्वास्थ्य जाँच के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी संजीव पटेल ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रवक्ता डॉ सुमन सिंह, डॉ संजय पाठक, अशोक यादव, जया सिंह, नीलम देवी, श्रीमती बीना, उदयभान सिंह, रमेश कुमार, आशीष श्रीवास्तव, आलोक कुमार सहित तमाम शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!