Jaunpur News: एलपीजी के बाद अब पेट्रोल पम्पों पर सुबह से लग रही लम्बी कतार

Aap Ki Ummid
follow us


Jaunpur News: एलपीजी के बाद अब पेट्रोल पम्पों पर सुबह से लग रही लम्बी कतार


क्षेत्र के सभी पेट्रोल पम्प पेट्रोलियम के अभाव में बन्द

राकेश शर्मा

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के अधिकांस पेट्रोल पम्पों पर डीज़ल और पेट्रोल न होने के कारण ठप हो गए हैं। कस्बे से सटे मैनुद्दीनपुर पेट्रोल पम्प पर फ्यूल होने की सूचना पर सुबह 7 बजे से पेट्रोल पम्प पर लाइन लगना शुरू हो गयी। भारी भीड़ को देखते हुए मात्र दो सौ रुपये का पेट्रोल देना शुरू कर दिए लोग पेट्रोलियम पदार्थ न मिलने की सूचना पर लोग पैनिक हो गये।

पेट्रोल पम्प मैनेजर जयराम गौतम ने बताया कि जो मोटर स्वामी सौ से 50 रुपये का पेट्रोल लेते थे अभी वो टंकी फुल करने की जिद करते हैं लेकिन और वाहनों को देखते हुए सबको पेट्रोल मिल जाय, इसलिए दो सौ का पेट्रोल एक बार मे देने का निर्णय लिया गया। नगर निवासी शिवम बिन्द, किसान आखिलेश निवासी जमदहाँ, मो0 एजाज उसरहटा, कस्बा निवासी सुन्दरम मौर्य ने बताया कि खेतों में खेती किसानी के लिए सब्जियों की सिंचाई करने के लिए डीज़ल नहीं है। खेत मे सूखा पड़ रहा है। डीज़ल न मिलने से फसल खराब होने की कगार पर है।

कलापुर निवासी जौहर अब्बास ने बताया कि उद्योग व्यापार सब चौपट होने की कगार पर है तेल न मिलने से कारोबार में समस्या आरही है। सुबह से डीज़ल के लिए लाइन में लगे हैं लेकिन 1 बजे तक तेल नही मिल पाया। प्रिंटिंग प्रेस स्वामी मुन्ना मौर्य ने शादियों का कार्ड छापने के लिए पड़ा है। जनरेटर से दोनों शिफ्ट में काम होता था लेकिन डीज़ल के अभाव में सब प्रिंटिंग प्रेस ठप पड़े हैं।

ads
ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!